March 12, 2026

पैंशन लाभार्थी जल्द बनवाए परिवार पहचान पत्र : उपायुक्त

Faridabad/Alive News : उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया है कि फरीदाबाद में कुल 147458 पैंशन लाभार्थी है। जिनमें से 126931 लाभार्थियों द्वारा परिवार पहचान पत्र बनवाए गए है और 20527 लाभार्थियों ने अभी तक अपना परिवार पहचान पत्र नहीं बनवाया है। जिस कारण उनको आगे पैंशन लेने मे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिन पैंशन लाभार्थीयो ने अभी तक अपना परिवार पहचान पत्र नहीं बनवाया है, ऐसे सभी पैंशन लाभार्थी अपना परिवार पहचान पत्र बनवाना सुनिश्चित करें, ताकि सभी पैंशन लाभार्थि पैंशन योजना का लाभ उठा सके।