March 7, 2026

ओल्ड फरीदाबाद में एचएसईबी वर्कर यूनियन की आम बैठक, प्रदेशस्तरीय आंदोलन पर बनी रणनीति

Faridabad/Alive News: हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) यूनिट ओल्ड फरीदाबाद के बिजली कर्मचारियों की एक आम बैठक सेक्टर-15 स्थित कार्यकारी अभियंता ओल्ड फरीदाबाद के कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओल्ड फरीदाबाद ज़ोन के यूनिट सचिव सत्यवान लोहचब ने की।

बैठक में फरीदाबाद सर्कल सचिव लेखराज चौधरी ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की जमीनी समस्याओं से रूबरू होना और यूनियन के आगामी प्रदेशस्तरीय आंदोलनों पर चर्चा करना रहा। इस अवसर पर प्रदेश के चीफ ऑर्गनाइज़र विनोद शर्मा ने कहा कि यूनियन ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी रद्द करने, फ्री कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करने, जोखिमपूर्ण कार्य के लिए जोखिम भत्ता देने तथा कच्चे कर्मचारियों को पक्की पॉलिसी के तहत नियमित करने जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर 5 फरवरी 2026 को पंचकूला में अतिरिक्त मुख्य सचिव पावर (ऊर्जा विभाग, हरियाणा) के समक्ष हल्लाबोल प्रदर्शन करेगी। इसके लिए कर्मचारी नेताओं द्वारा अपने-अपने स्तर पर रणनीति तैयार की जा रही है।

बैठक के दौरान ओल्ड फरीदाबाद यूनिट में लंबे समय से रिक्त चल रहे यूनिट प्रधान पद के लिए सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया गया। इसमें मुकेश शर्मा (यूडीसी) को निर्विरोध ओल्ड फरीदाबाद यूनिट का प्रधान, दीपक (लाइनमैन) को यूनिट संगठनकर्ता तथा संदीप गिल (लाइनमैन) को सब डिवीजन ईस्ट का सब यूनिट प्रधान चुना गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों को बल्लभगढ़ यूनिट के प्रधान मदनगोपाल शर्मा और ग्रेटर यूनिट के प्रधान सुनील चौहान द्वारा शपथ दिलाई गई। इसके बाद फूलमालाओं से स्वागत कर सभी का मुंह मीठा कराया गया।

इस मौके पर सुरेंद्र कौशिक, धीर सिंह, राजबीर शर्मा, मुकेश धतीर, मामचंद, अरुण, सुरेंद्र, दीपक, हितेश, जगजीत, नरेंद्र, अमित नैन, राजेंद्र नेहरा, सुरेश डूडी, चरणसिंह पुनिया, विक्रम सांगवान, मुकेश खत्री, विजय कुमार सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।