May 7, 2024

कुरुक्षेत्र में अाज होगा गीता जयंती महोत्सव का आगाज

Kurushetra/Alive News : धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ होगा। समारोह के चीफ गेस्ट के तौर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आना था, जिसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए था। पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलाें के जवान आयोजन स्थल, ब्रह्म सरोवर और सन्निहित सरोवरों पर तैनात हैं।
 
जयललिता के निधन की वजह से ऐन मौके पर बदला प्रोग्राम
 – राष्ट्रपति का कुरुक्षेत्र कार्यक्रम तमिलनाडू में एआईडीएमके की नेता जयललिता के निधन के चलते रद्द हो गया। वह जयललिता को श्रद्धांजलि देने चेन्नई जाएंगे। अब उनकी जगह राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और सीएम मनोहर लाल खट्‌टर सारे कार्यक्रमों में मुख्य मेहमान के तौर पर रहेंगे।
– वो सबसे पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण मे देश के 574 जिलों से आए प्रतिनिधियों से मुलाकात कर एक ग्रुप फोटो कार्यक्रम में शामिल होंगे।
– फिर ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में ब्रह्मसरोवर, गीता पूजन, गीता यज्ञ में आहुति डालने के बाद श्रीकृष्णा सर्किट प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे।
– राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हाल में अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार का शुभारंभ करेंगे। इस सेमिनार में भी देश-विदेश के जाने-माने विद्वान पवित्र ग्रंथ गीता पर चर्चा करेंगे।
 ये हैं आज के कार्यक्रम
– उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि सोमवार को 11 बजकर 30 मिनट अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। गीता पूजन और गीता यज्ञ होगा।
– 12 बजकर 25 मिनट पर अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार का शुभारंभ होगा। इसके अलावा ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी तट वीवीआईपी घाट पर विकास प्रदर्शनी, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संस्थाओं की प्रदर्शनी, सदाचार स्थल पर पुस्तक मेले का शुभारंभ होगा और सायं 6 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग में एनजेडसीसी की तरफ से धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र संगीत-डांस ड्रामा की प्रस्तुति होगी।