Faridabad/Alive News: नौकरी का झांसा देकर 1.6 लाख रुपये की ठगी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों से दो मोबाइल, दो सिम कार्ड व एक लैपटॉप बरामद किए गए है।
सेक्टर 7-C, फरीदाबाद निवासी महिला ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि 15 जुलाई 2024 को उसके पास एक कॉल आया जिस पर उसे बताया गया कि वह स्पाइस जेट कंपनी से बोल रही है और उसका रिज्यूम क्विकर जॉब्स एप से मिला है और फिर उसका टेलीफोनिक इंटरव्यू लिया और उसे मेल करके बताया गया की उसका इंटरव्यू क्लियर हो गया है। जिसके बाद उस से रजिस्ट्रेशन अमाउंट के नाम पर 1100 रुपये मांगे गये जो शिकायतकर्ता ने उनके पास भेज दिए और फिर ठगों ने शिकायतकर्ता से नौकरी देने के नाम पर अलग अलग बहाने बना कर कुल 1,06,199 रुपये ऐंठ लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया में साइबर थाना बल्लभगढ़ की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धनराज, बिहार, (उम्र 30) वासी भैरव बीघा जिला नालंदा, बिहार, आकाश (उम्र 27) वासी गांव धरमपुर, जिला गोंडा, उ.प्र. हाल न्यु अशोक नगर, नई दिल्ली व रोशन कुमार (उम्र 27) वासी गांव राणा बीघा, बिहार हाल कटेहडा दादरी, जिला गौतम बुद्ध नगर उ.प्र. को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी धनराज इस गिरोह को संचालित करता था तथा कॉलिंग का काम भी करता था और साथ ही कॉल करने के लिए अपने साथ आकाश व रोशन कुमार को भी काम पर रखा हुआ था। आरोपी क्विकर जॉब्स से डाटा लेकर काम की तलाश कर रहे लोगों के पास कॉल करते और उन्हें नौकरी का लालच देकर लोगों को ठगते है।
आरोपियों से दो मोबाइल, दो सिम कार्ड व एक लैपटॉप बरामद किए गए है। पूछताछ के लिए आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

