October 19, 2026

जी.बी. स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा उत्सव

Faridabad/Alive News: तिलपत स्थित जी.बी. पब्लिक स्कूल में सोमवार को भगवान श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

स्कूल के चेयरमैन शिव कुमार पराशर, प्रबंधक आनंद पराशर और प्रधानाचार्य कुमार भारती के द्वारा दीप प्रजव्लित कर उत्सव की शुरुआत की गई।

इसके बाद संपूर्ण राम कथा की प्रस्तुति, अध्यापकों के सहयोग से संस्कृत कला में निपुर्ण विद्यार्थियों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई। शिक्षण संस्थान द्वारा इस अवसर पर पूरे भारतवर्ष को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनांए दी गई।