October 19, 2026

स्ट्रीट फूड बेचने वालों को स्वच्छता का प्रशिक्षण देगा, एफएसएसएआई

New Delhi :  खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने बताया है कि “ उसने सड़क किनारे ठेले पर खाद्य पदार्थ बेचने वालों को स्वच्छता के तौर तरीके और सुरक्षा मानकों में सुधार के मकसद से उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए एक राष्ट्रीय अभियान छेड़ने की योजना बनाई है”। भारतीय खाद्य पदार्थों को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय स्ट्रीट वेंडर संघ (एनएएसपीआई) एफएसएसएआई की साझेदारी में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्ट्रीट फूड फेस्टिवल आयोजित करने जा रहा है, जो 23 दिसंबर से राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा।

देश भर के 25 राज्यों के 500 ठेले वाले इसमें 300 से अधिक व्यंजनों की पेशकश करेंगे। एफएसएसएआई के सीईओ पवन कुमार अग्रवाल ने कहा कि “हमने पहले ही ‘क्लीन स्ट्रीट फूड’ परियोजना के तहत दिल्ली के 20 हजार ठेले वालों को प्रशिक्षित किया हुआ है। हम इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर लाने की योजना बना रहे हैं, ताकि देश भर में 15 से 20 लाख ‘स्ट्रीट वेंडर्स’ को प्रशिक्षित किया जा सके”।