May 18, 2024

इस शिवरात्रि में महादेव के भोग में शामिल कर सकते है फलाहार, होगा काफी फलदायक

हर मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। आज के दिन शिवरात्रि मनाई जाएगी। सावन की शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इस पूरे महीने महादेव की पूजा अर्चना करने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है। इस बार तो सावन का महीना और भी ज्यादा खास होने वाला है, क्योंकि इस बार सावन का महीना पूरे दो महीने चलने वाला हैं। इन उपायों में लोग व्रत-उपवास भी करते हैं। सोमवार के व्रत में फलाहार खाया जाता है और फलाहार का ही भोग लगाया जाता है।

भगवान शिव को प्रसन करने के लिए किन किन चीज़ो का भोग लगाया जा सकता है। आइए आज हम आपको बताते है कि शिवरात्रि में आप किस प्रकार का भोग लगा सकते है।

भगवान शिव के भोग में लगाए जाने वाली चीज़े –

हलवे का भोग – शिवरात्रि पर आप शिवजी को हलवे का भोग लगा सकते है भोग में सूजी और आलू का दोनों का भोग शिव को लगाया जा सकता है। कहा जाता है कि जो शिवजी को हलवे का भोग लगाते है उनकी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती है।

मखाने की खीर – शिवरात्रि पर आप भगवान को मखाने की खीर का भोग लगा सकते है। मखाने की खीर को प्रसाद के रूप में खा सकते है। इसमे कई प्रकार के मेवों का भी इस्तेमाल कर सकते है।

साबूदाना खिचड़ी– व्रत में साबूदाना खिचड़ी सबसे ज्यादा खाई जाती है। इसे बनाना बेहद आसान होता है और ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। आप महादेव को भी इसका भोग लगा सकते हैं।

मालपुआ का भोग– मालपुआ का भोग भगवान शिव को अत्यंत पसंद है। शिवरात्रि पर इसका भोग लगाने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है और इसके साथ ही इसे व्रत में भी सेवन कर सकते है।

कुट्टु की पकौड़ी– व्रत में धनिए की चटनी के साथ आप कुट्टु की पकौड़ी बनाकर खा सकते हैं और महादेव को इसका भोग भी लगा सकते हैं। चटनी के साथ इसका स्वाद बढ़ जाता है।

साबुदाने की खीर– व्रत में साबुदाने की खीर बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी। इसे खाकर आपके घरवाले भी आपकी तारीफ करते थकेंगे नहीं।