May 21, 2024

25 जुलाई से सतयुग दर्शन में निःशुल्क अंतरराज्यीय सांगीतिक प्रतियोगिता का आयोजन

Faridabad/Alive News : सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा निःशुल्क अंतरराज्यीय सांगीतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कक्षा सातवीं से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता देशभक्ति एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित गीतों पर आधारित होगी।

प्राचार्य दीपेंद्र कांत ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में संगीत का अहम स्थान है इसके माध्यम से विद्यार्थियों को शारीरिक व मानसिक रोगों व व्याधियों से मुक्ति प्रदान करता है। संगीत की तीनों धाराएं गायन, वादन व नृत्य ना केवल स्वर ताल व लय की साधना है बल्कि एक योगिक क्रिया है। जिससे शरीर मन व प्राण तीनों में शुद्धता और चेतनता आती है। अतः विद्यार्थियों के हित हेतु यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं।

इस प्रतियोगिता में सभी स्कूल बढ़ चढ़कर भाग लें, साथ ही यह भी बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिता दस शहरों में आयोजित की जा रही हैं जिनमें फ़रीदाबाद, दिल्ली, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, रेवाड़ी, रोहतक, गुरुग्राम, मोरादाबाद एवं बरेली आदि। प्रत्येक शहर से जो स्कूल जिले स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करेगा, उनके बीच 11 अगस्त 23 को सतयुग दर्शन सभागार में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसका सीधा प्रसारण कई यू ट्यूब चैनल्स पर भी किया जाएगा।

सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र की संपूर्ण भारत में 19 शाखाएं हैं और सभी शाखाएं प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से मान्यता प्राप्त हैं। इनमें कुशल अध्यापकों द्वारा अनेकों विद्यार्थियों को शास्त्रीय संगीत की विद्या दी जा रही है। बच्चों का उत्साहवर्धन हेतु प्रथम स्थान हासिल करने वालों को 51 सौ रूपए, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले को 31 सौ रूपए एवं तृतीय स्थान हासिल करने वालों को 21 सौ रुपए पुरुष्कार के स्वरूप दिए जाएंगे।

यह भी कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से ना केवल आपके मन, बुद्धि और विवेक का संचालन ठीक दिशा में होता है बल्कि ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने से अपनी सकारात्मक ऊर्जा का सही इस्तेमाल कर सकते हैं इससे ना केवल आप अपने माता पिता, विद्यालय बल्कि अपने देश का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा सकते हैं।