March 16, 2026

सोनी स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Faridabad/Alive News: डबुआ कालोनी स्थित सोनी पब्लिक स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप का आयोजन समाजसेवी सीए अजीत पटवा, सचिन तंवर व भुवन चतुर्वेदी के सहयोग से लगाया गया।

शिविर में लगभग 282 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई तथा केवल प्रेम आंखों के अस्पताल द्वारा आंखों की जांच, दवाई, व चश्मे निशुल्क भेंट किए गए। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुने हुए लोगो के ऑपरेशन निशुल्क किए जाएंगे। इस कैंप में लगभग 174 लोगों को चश्मे व 15 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

ए टू जेड होम पेशेंट केयर व एसएसबी हॉस्पिटल की टीम द्वारा ईसीजी, बीपीए शुगर की जांच मुफ्त की गई व दिल की, हडियों की व पूरे शरीर की जांच अनुभवी डॉक्टरों द्वारा मुफ्त की गई। स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट अमित जैन ने बताया कि हमारा स्कूल स्लम बस्ती में है, यहां पर लोग समय व पैसे के अभाव में अपने शरीर की जांच नहीं करवा पाते इससे उन्हें तब पता चलता है जब कोई बीमारी बड़ा रूप ले चुकी होती है। इस तरह के कैंपों सेए इस तरह की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

कैंप के अंत में चेयरमैन डा. अमित जैन एडवोकेट ने आए हुए सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद किया। इसमें मुख्य रूप से सीए अजीत पटवा, सचिन तंवर, भुवन चतुर्वेदी, सुनील यादव, कनिका, भगवान सिंह, निर्वतमान पार्षद मनवीर भड़ाना, मोंटू, इंडियन प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी डॉ प्रदीप गुप्ता, डॉ तरुण अरोड़ा, भूपेंद्र श्योराण, रामबीर भड़ाना, डॉ मनसा पासवान एडवोकेट आदि थे।