October 29, 2026

अग्रवाल स्कूल में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Faridabad/Alive News: सेक्टर-3 के अग्रवाल पब्लिक स्कूल प्रांगण में रविवार को समाजसेवी हेमलता की दूसरी पुण्य तिथि पर नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन हेमलता के परिजनों की ओर से किया गया जिसमें 361 लोगों ने अपनी-अपनी ऑखों की जांच कराई। इस दौरान 175 लोगों को चश्मे तथा 160 लोगो को मुफ्त दवाई वितरित की गई। शिविर में ऑपरेशन के लिए 52 का चयन किया गया तथा 14 लोगों का ऑपरेशन भी किया गया।