May 8, 2025

शेयर मार्किट में निवेश के नाम पर 1.38 करोड की ठगी

Faridabad/Alive News:थाना साइबर एनआईटी पुलिस ने शेयर मार्किट व आई.पी.ओ. में निवेश कराने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी त्रिलोक चंद शर्मा वासी गांव अम्बापुरा जिला टोंक राजस्थान का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा ने तकनीकी सहायता से राजस्थान से गिरफ्तार किया है। जिसके संबंध में सेक्टर-21 में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसको 11 सितम्बर 2024 को व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल आया।

जिसने बताया क स्टॉक मार्किट में प्रशिक्षण के उद्देश्य से काल किया गया है और शिकायतकर्ता को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोडा। जिसके बाद एक ग्रुप में से एक व्यक्ति ने 29 सितम्बर को अमेज़ॉन गिफ्ट कार्ड भेजा। जब शिकायतकर्ता ने गिफ्ट कार्ड को रिडीम किया तो उसका स्क्रीन शॉट सांझा करने के लिए कहा। जिसके बाद शिकायतकर्ता को एक अन्य व्हाट्सएप ग्रुप से लिंक भेजा गया। फिर एक ऐप डाउनलोड करने करने को कहा।

जिसके बाद सत्यापन के लिए आधार कार्ड भेजने के लिए कहा गया। जिसके लिए न्यूनतम एकल जमा 50 हजार रुपए था। जिसमें बैंक खाते से ही पैसे जाएगे। आरोपी ने लालच में आकर अपने खाते से 1,38,05,425 रुपये का फर्जी ऐप के माध्यम से निवेश किया।

जिसकी शिकायत पर थाना साइबर एनआईटी में मामला दर्ज किया गया है। साइबर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपी त्रिलोक चंद शर्मा को गिरफ्तार किया है। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण सैनी, रजत जैन व खुशी चौधरी गिरफ्तार किया जा चुका है।