March 11, 2026

शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 58.56 लाख की ठगी, खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 58 लाख 56 हजार रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया। पुलिस ने अधिक पुछताछ के लिए आरोपी को 4 दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-16 के रहने वाले व्यक्ति ने दी अपने शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके फोन पर ठगों का कॉल आया और उन्होने कहा कि उनकी कम्पनी शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करवाती है तथा उसे अच्छे मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद ठगों ने उसके पास व्हाट्सएप ग्रुप का लिंक भेज और उससे ग्रुप ज्वॉइन करवाया। जिससे ग्रुप पर उसकी ठगों से बात होने लगी और ठगों ने उसे एक एप डाउनलोड करके इंवेस्टमेट करने के लिए कहा। उस एप के माध्यम से ठगो ने शिकायतकर्ता से विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिये 58 लाख 56 हजार रुपये खातों में डलवाये। जब शिकायतकर्ता ने पैसे निकालने के लिए ठगों को बोला तो उन्होने 31 लाख रूपये टैक्स के रूप में जमा करवाने के लिए उससे कहा। जिस पर उसे ठगी का एहसास हुआ।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बताया कि राजस्थान जिला बालोतरा गांव ग्वालनाडा निवासी दिनेश (उम्र 23) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खाताधारक है। जिसने अपना खाता आगे दिया था। आरोपी ने B.A, B.Ed की पढ़ाई की है। आरोपी के खाते में ठगी के 5 लाख रुपये आये थे। आरोपी से अधिक पुछताछ के लिए 4 दिन के लिए अदालत से पुलिस रिमांड पर लिया गया है।