Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में टेलिग्राम के जरिए ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना NIT की टीम ने यह कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है, जो हिसार का रहने वाला है और वहीं काम करता है।
शिकायत में एक महिला ने बताया कि कुछ ठगों ने उससे टेलिग्राम के जरिए संपर्क किया और ज्यादा पैसे कमाने का लालच दिया। उन्होंने उसे अलग-अलग टास्क पूरे करने को कहा और इसी बहाने उससे कुल 8,88,497 रुपये ठग लिए।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी साहिल इस मामले में खाताधारक है। उसने अपना बैंक खाता ठगों को इस्तेमाल करने के लिए दिया था, जिसमें ठगी की रकम में से 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

