Faridabad/Alive News: साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर व व्यूवर बढाने व चैनल मॉनिटाइजेशन के नाम पर ठगी करने वाले एक इंस्टाग्राम आई.डी. ऑपरेटर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है ।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार एनआईटी में नेहरू कॉलोनी निवासी ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 22 मई को उसने अपना यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर व व्यूवर बढाने के लिए व अपना चैनल मॉनिटाइजेशन करवाने के लिए के लिए इंस्टाग्राम से ऑफिशल मोनेटाइज 0001 पर सम्पर्क किया जिसके बाद उसके पास एक कॉल आया। जिस पर उन्होंने चैनल को मोनेटाइज करने के लिए उससे 99 हजार रुपये की मांग की। फिर उसने विभिन्न क्यू आर कोड पर 90,500 रुपये ठगों के पास भेजे।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान जयपुर निवासी विक्रम (उम्र 22) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ऑफिशल मोनेटाइज 0001 नामक इंस्टाग्राम आई.डी. को ऑपरेट करता था। आरोपी विक्रम बी ए पास है। पूर्व में आरोपी लक्ष्मण को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया था।

