May 4, 2024

पुल गिरने से चार वाहन नहर में फसे, जानिए कैसे हुआ हादसा

Faridabad/Alive News : ऑवर लॉड वाहनों से सैक्टर-25 का पुल गिरने से एक बड़ा हादसा हुआ है। खबर लिखे जाने तक किसी के भी जान जाने की सूचना नही मिली है। प्रत्यक्षदर्शी डॉ.शशिकांत कुशवाह के अनुसार सैक्टर-५५ सोहना रोड़ से एक ट्रक ऑवर लॉड होकर और दूसरी ओर से कैन्टर सहित अन्य वाहन पुल पर से गुजर रहे थे तभी पुल अचानक बीच से धरा साही हो गया और गाडिय़ा देखते-ही-देखते नहर में फिसल गई।

अन्य प्रत्यक्षदर्शी विनोद ने बताया कि ट्रक के साथ से एक मोटर साईकिल भी गुजर रहा था और वह भी ट्रक के ट्राले के नीचे दबा हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन व्यक्ति की अभी तक जानकारी नही मिली है। आगे और जानकारी के लिए हमारे संवाददाता मौके पर जानकारी हासिल कर रहे है। जैसे ही घटना के बारे में तथ्य मिलते है तो अपडेट मिलता रहेगा।

क्या कहना है पुलिस अधिकारी का
पुल गिरा है और बड़ा हादसा टल गया है। किसी के जान की कोई हानि नही हुई है। यह पुल काफी पुराना बताया जा रहा है। प्रशासन के जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि वाहनों की ऑवरलॉड कोई मामला नही है।
याशीन खान, चौकी इंचार्ज सैक्टर-55