March 7, 2026

डी.जी. एनर्जीटेक द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव में शताब्दी महाविद्यालय के चार विद्यार्थी चयनित

Faridabad/Alive News: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय ने छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया | डी.जी. एनर्जीटेक में सेल्स एग्जीक्यूटिव पद हेतु महाविद्यालय प्रांगण में यह प्रक्रिया आयोजित हुई। फरीदाबाद स्थित डी.जी. एनर्जीटेक, इलेक्ट्रिकल समाधान क्षेत्र की उभरती हुई एक कंपनी है। चयन प्रक्रिया में बी.ए., बी.एस.सी., बी.कॉम. व बी.बी.ए. सहित विभिन्न संकायों के 30 से अधिक विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। सम्पूर्ण चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणोंपरांत 4 विद्यार्थियों का चयन सेल्स एग्जीक्यूटिव पद के लिए किया गया।

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने चयनित छात्रों को बधाई दी व साथ ही महाविद्यालय की प्लेसमेंट सेल की तारीफ की, जो समय-समय पर इस तरह के ड्राइव का आयोजन कर जॉब अवसर उपलब्ध करवा रही है | कार्यक्रम में सहायक प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी, बीसीए विभाग में सहायक प्राध्यापक, ट्विंकल का इस आयोजन में विशेष योगदान रहा। डॉ. नीरज मलिक, डॉ. अंजुशा श्रीवास्तव, हार्दिक मल्होत्रा तथा पल्लवी यादव ने भी इस ड्राइव को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया | प्लेसमेंट प्रकोष्ठ ने इस सफल आयोजन का श्रेय प्राचार्य को दिया जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित संस्थानों में उत्कृष्ट रोजगार अवसर उपलब्ध करवाये जा रहे हैं |