Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस के चार पुलिसकर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर 31 दिसंबर 2025 को पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-21C में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक जोरवाल, भलाई निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में इंस्पेक्टर शीशपाल, इंस्पेक्टर केशव राम, ईएएसआई कृष्ण कुमार और ईएचसी रफीक अहमद शामिल हैं।
इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक जोरवाल ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन के नए अध्याय की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के लिए इन सभी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी निष्ठा, मेहनत और कर्तव्यपरायणता अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा है।
उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भले ही वे सेवा से विदा हो रहे हैं, लेकिन वे हमेशा पुलिस परिवार का हिस्सा रहेंगे।

