Faridabad/Alive News: आज वीरवार को नगर निगम मुख्यालय में अधिकारियों के आवागमन एवं प्रशासनिक कार्यों की सुगमता के लिए चार नई गाड़ियों को बेड़े में शामिल किया गया।
निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि सरकार के नियमों के अनुसार निगम की कुछ पुरानी गाड़ियां कंडम हो चुकी थीं। जिस वजह से नई गाड़ियां खरीदी गई ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। निगम में लगभग 10 गाड़ियां कंडम हो चुकी है, जिनमें से 4 नई गाड़ियां आज निगम को प्राप्त हो चुकी हैं, जबकि शेष 6 गाड़ियां भी शीघ्र ही निगम को मिल जाएंगी।
नगर निगम प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि नई गाड़ियों के शामिल होने से अधिकारियों के कार्य निष्पादन में तेजी आएगी और शहरवासियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

