Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी, अलग-अलग मामलों में 1.499 किलोग्राम गांजा समेत चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। क्राइम ब्रांच उंचा गांव, सेक्टर 56, सेक्टर 48 व क्राइम ब्रांच एनआईटी की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.499 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा उंचा गांव की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राहुल निवासी सेक्टर 48 फरीदाबाद को 509 ग्राम गांजा के साथ आशियाना फ्लैट सेक्टर 56 फरीदाबाद से, अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने प्रेमपाल निवासी राजीव कॉलोनी सेक्टर 56 फरीदाबाद को 370 ग्राम गांजा के साथ आशियाना फ्लैट सेक्टर 56 के पास से, अपराध शाखा सेक्टर 48 की पुलिस ने भगतराम निवासी गांव सिकरी सेक्टर 58 को 300 ग्राम गांजा के साथ गांव सिकरी से व अपराध शाखा एनआईटी की पुलिस ने अर्जुन निवासी गांव करनेरा फरीदाबाद को 320 ग्राम गांजा के साथ गुरुग्राम नहर सेक्टर 56 फरीदाबाद से काबू किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज किए गए हैं।
सभी आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

