March 10, 2026

दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने वाले चार आरोपी फरार, महिला से ऐंठे करीब 11 लाख रुपये

Faridabad/Alive New: थाना सेक्टर-आठ क्षेत्र में एक महिला को पति के दोस्त ने ठंडे पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ पिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया करने के बाद उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसके पति को भेजने की धमकी दी। पुलिस की आरोपी को लेकर तलाश जारी।

महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पति के चार दोस्तों लड़कों ने उस पर अश्लील संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया और उसे आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए 11 लाख 80 हजार 162 रुपये ऐंठ लिए। पुलिस को कुछ भी न बतान के लिए लड़को ने महिला को उसकी बेटी की फोटो खींच कर जाने से मारने की धमकी दी है।

इस मामले में पीड़ित ने थाना सेक्टर-आठ पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में मुख्य आरोपित रिषभ डागर, रुपये ऐंठने उसके दोस्त कृष्णा, अजय, अनुज व सेंटी पर अश्लील संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने, आर्थिक नुकसान पहुंचाने और बेटी का फोटो दिखा कर जाने से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अभी तक आरोपी फरार हैं।