Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की पुलिस ने ओल्ड़ फरीदाबाद मार्केट में रात के समय हलवाई से मोबाईल फोन लूटने के मामले में 3 किशोर सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 04 जुलाई की रात को सौरभ निवासी भुड कालोनी के साथ तलाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में लूट हुई थी, शिकायतकर्ता हलवाई का काम करता है जिसका मोबाइल फोन आरोपित छीन कर ले गए थे। जिस संबंध में थाना ओल्ड़ में लुट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
उन्होनें आगे बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की पुलिस ने मामलें में कार्रवाई करते हुए बॉबी निवासी गांव वजीरपुर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है, साथ ही 3 किशोरों को अभिरक्षा में लिया है।
पूछताछ में सामने आया कि 4 जुलाई की रात को आरोपीगण अपने अन्य साथियों के साथ स्कुटी व मोटर साईकिल पर सवार होकर आए थे तथा शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की तथा आरोपित बॉबी ने फोन लूट लिया और वहां से फरार हो गए। बॉबी टेंट की दुकान पर काम करता है। जिनसे एक मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी बॉबी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है वहीं तीनों किशोर को जे.जे बोर्ड के सम्मुख पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

