March 10, 2026

थार से कुचलकर हत्या के मामले में चार आरोपी पकड़े गए, गाड़ी बरामद

Faridabad/Alive News: सेक्टर-12 कन्वेंशन सेंटर के पास थार गाड़ी से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुई थार गाड़ी भी बरामद कर ली है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 21/22 सितंबर की रात नगला एनक्लेव निवासी मनोज कुमार को कन्वेंशन सेंटर के पास थार गाड़ी ने कुचल दिया था। इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई थी। इस मामले में थाना सेंट्रल में केस दर्ज कर हत्या की धारा भी जोड़ी गई।

डीसीपी सेंट्रल उषा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को राउंडअप कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम बोर्ड से कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।