March 10, 2026

लडाई झगडे के मामले में चार आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच सेक्टर-48 की पुलिस ने लडाई झगडे और मारपीट के मामले में चार आराेपियाें काे गिरफ्तार कर चाराे आराेपियाें को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, वहीं अन्य आरोपियों को जेल भेजा गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना एसजीएम नगर में लेखराज निवासी ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया। कि जब वह 22 अगस्त को सैनिक कॉलोनी चौक पर खडा था। तभी वहां 12/13 लडके मोटरसाईकिल व स्कूटी पर आये उसके साथ मारपीट की और वहां से भाग गये। जिस शिकायत पर थाना एसजीएम नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। क्राईंम ब्रांच सेक्टर-48 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आयुष्मान व मोहित निवासी पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद, ईशु व अमन निवासी डबुआ कॉलोनी, व गुलशन निवासी नंगला गुजरान, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आयुष्मान के दोस्त वंश के जानकार भूरा गुर्जर की शिकायतकर्ता के साथ रजिंश थी। शिकायतकर्ता को पीटने के लिए वंश ने फोन करके उन्हें बुलाया था, जिस पर आयुष्मान अपने साथियों को लेकर सैनिक कॉलोनीपर मोड गया और शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की।