Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की विभिन्न पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में चार आरोपी सहित तीन देसी कट्टे व कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 जनवरी को क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की पुलिस ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुझेडी निवासी रोहित (उम्र 25) वासी गांव को देसी कट्टा सहित गांव नीमका से, क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की पुलिस ने आदर्श नगर निवासी अनिल (उम्र 24) को देशी कट्टा सहित कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 56 के पास से गिरफ्तार किया है।
वहीं क्राईम ब्रांच सेक्टर 85 की पुलिस ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बदरपुर निवासी अमन (उम्र 22) व यश सोनी(उम्र 22) को नया पल्ला पुल फरीदाबाद से एक देसी कट्टा व एक कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी यश से देसी कट्टा व अमन से 1 कारतूस बरामद हुआ है।

