June 30, 2024

कांग्रेस उम्मीदवार के सफल कार्यक्रम पर पूर्व डिप्टी मेयर ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

Faridabad/Alive News : सेक्टर-23 की गोकुल वाटिका में रविवार को कांग्रेस उम्मीदवार चौ. महेन्द्र प्रताप का स्वागत कार्यक्रम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम जन के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया, जिसमें वार्ड 3 और 4 के हजारों लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं ने पिछ्ले सात दिन से मेहनत की जा रही थी। कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जाकर चौ महेन्द्र प्रताप का प्रचार किया और लोगों को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया।

इस जनसभा को सफल बनाने में सतीश भाटिया, सोनू शर्मा, संजय सोलंकी, जसविंदर सिंह, साहिल अली, मन्नु अरोड़ा, कृष्ण मोटन, राव धर्मपाल, विनय राठौर, गुलविन्दर मेहता, सुरेंदर पासवान, चन्दन, पलकधारी, विश्वनाथ प्रधान, अज्जू ठाकुर, पहलादी प्रधान, नितिन पंडित, मेहंदी हसन ने सहयोग किया। इस कार्यक्रम के अंत में पूर्व डिप्टी मेयर राजेंद्र भामला ने सभी कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट किया।