March 7, 2026

फरीदाबाद में पहली बार आईएमए की बड़ी मेडिकल कॉन्फ्रेंस का आयोजन

Faridabad/Alive News: आईएमए फरीदाबाद के तत्वावधान में सर्वोदय अस्पताल के ऑडिटोरियम में फेसस नामक बड़ी मेडिकल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन सुबह 10:30 बजे डॉ. अर्पित जैन (आईपीएस), डॉ. अंशु सिंघला (आईपीएस), सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा और अर्जुन अवॉर्डी अंकुर मित्तल करेंगे।

इस कॉन्फ्रेंस के लिए अब तक 435 डॉक्टर रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इसमें विभिन्न चिकित्सा विषयों पर चर्चा होगी। हरियाणा मेडिकल काउंसिल ने इस कार्यक्रम के लिए 4 क्रेडिट प्वाइंट भी मान्यता दी है।

डॉ. हेमंत अत्री इस कॉन्फ्रेंस के मुख्य संयोजक हैं, जबकि डॉ. राकेश गुप्ता और डॉ. सुरेश अरोड़ा ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन की भूमिका निभा रहे हैं।

आईएमए फरीदाबाद के प्रधान डॉ. राजीव गुंबर ने कहा कि इस तरह का आयोजन फरीदाबाद में पहली बार हो रहा है, जो शहर के चिकित्सा जगत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में अन्य आयोजकों के रूप में डॉ. पुनीता हसीजा, डॉ. बब्बर, डॉ. राशि टुटेजा, डॉ. अनीता गर्ग, डॉ. ललित हसीजा, डॉ. संजय टुटेजा, डॉ. अनुज ढींगरा, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. अवनींद्र गुप्ता, डॉ. सोनल गुप्ता, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. मोगा, डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, डॉ. पी.एस. आहूजा, डॉ. दीपिका गुंबर, डॉ. एस.सी. अग्रवाल, डॉ. प्रदीप गर्ग, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. आकृति गुंबर, डॉ. ललित शर्मा, डॉ. सपना और डॉ. साहिल भी शामिल हैं।