May 4, 2024

11 सितम्बर को जींद में होने वाली गौरव रैली होगी ऐतिहासिक : रेनू भाटिया

Faridabad/Alive News : जींद में 11 सितम्बर को होने वाली गौरव रैली ऐतिहासिक होगी और इसमें प्रदेश से लाखों लोग हिस्सा लेंगे। उक्त वक्तव्य भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं प्रदेश सह प्रवक्ता रेणू भाटिया ने आयोजित पत्रकार वार्ता में कहे। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रताप सिह मौजूद थे। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए भाटिया ने कहा कि 11 सितम्बर को जींद में होने वाली गौरव रैली नाम दिया गया है, गौरव रैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, पार्टी प्रदेश प्रभारी अनिल जैन व केंद्रिय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी संबोधित करेंगे। रैली में प्रदेश के सभी केन्द्रीय एवं राज्यमंत्री उपस्थित होंगे।

उन्होंने कहा कि रैली में भाजपा के दो वर्ष के शासनकाल में किए गए विकास कार्यों एवं केंद्र और प्रदेश सरकार अभी तक लागू की गई करीब 28 जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा। भाटिया ने कहा कि हरियाणा को दूध-दही का खाना और नं.1 हरियाणा कहा जाता रहा है, मगर आज तक किसी सरकार ने इस दिशा में कार्य नहीं किया। मगर बीजेपी सरकार इसको प्रैक्टिकल करके दिखाएगी। उन्होने कहा कि भाजपा जब से आई है तब से पार्टी ने राजनीतिक परिर्वतन के साथ-साथ व्यवस्था परिर्वतन भी करके दिखाया है। पंचायती राज संस्थाओं में शैक्षणिक योग्यता सहित कई अन्य शर्तो को लागू किया गया था। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश में पढी लिखी और साफ सुथरी छवि वाली पंचायतें चुन कर आई हैं।

जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रताप सिंह ने प्रदेश के किसानोंं से अपील की है कि वे खेती के साथ-2 डेरी फार्मिग को अपनाएं और जो देशी गाय की डेरी खोलेगा उसे सरकार की तरफ से सब्सीडी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा डेरी विकास सहकारी प्रसंघ को सरकार द्वारा संचालित प्लांट का गौरव प्राप्त है। जिसमें सौ प्रतिशत गुणवता की गारंटी है। प्रधानमंत्री मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश आज तरक्की कर रहा है और डिजिटल इंडिया की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इस असवर पर उनके साथ कुसुम महाजन प्रदेश उपाध्यक्षा, महिला मोर्चा, रेणू बाला जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, सचिव संजीव भाटी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।