October 28, 2026

एफएमएस स्कूल में मनाया गया हेलोवीन डे

Faridabad/ Alive News: फरीदाबाद मॉडल स्कूल, सेक्टर 31(एफएमएस) किडिज विंग में हेलोवीन डे बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर किडिज़ वर्ग के सभी नन्हें-मुन्नें भूत पैषाच, जादूगर की पौषाकों में उपस्थित थे। क्रार्यक्रम का शुभारंभ कार्टून चलचित्रों के द्वारा किया गया. जिसमें हैलोविन डे के महत्व को दर्शाया गया। कुछ खूबसूरत कला, जैसे इयर बड से कंकाल और पेपर पर चुड़ैलें चिपकाने की गतिविधि ने क्रार्यक्रम को और भी मजेदार बनाया। छात्रों ने भी कागज़ के लालटेन बनाए तथा ट्रिक और ट्रिट का आनंद लिया ।

इस दौरान बच्चों द्वारा लघु नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमें यह संदेश दिया गया कि किसी भी डरावनी चीज़ को देखकर डरना नहीं चाहिए। इस उपलक्ष्य पर प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किय गऐ कार्यक्रम की प्रशन्सा की।