May 2, 2024

FMS स्कूल ने धूमधाम से मनाया पृथ्वी दिवस का जश्न

Faridabad/Alive News : सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल, ने पृथ्वी दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया। जिसमें बच्चों को हमारे चारों ओर हरियाली रखने के लिए प्रेरित किया गया। विश्व पृथ्वी दिवस समारोह एक विशेष प्रार्थना सभा के साथ शुरू हुआ जहां छात्रों ने प्रदूषण को कम करने के बारे में अपने विचार व्यक्त किए और पृथ्वी की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का प्रण लिया।

पृथ्वी दिवस पर पेड़ों को बचाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए पौधे लगाने के बारे में छात्रों को संवेदित करने के लिए पौधे लगाए गए। बच्चों ने विविध रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया जैसे-स्लोगन प्रतियोगिता, बेस्ट फ्रौम वेस्ट प्रतियोगिता। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बारे में जागरूकता का प्रदर्शन करते हुए, उन्होने कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। छात्रों ने उत्साह के साथ पृथ्वी दिवस मनाया छात्रों को ‘गो-ग्रीन’ की थीम के लिए हरे रंग की पोशाकों में तैयार किया गया।

पोस्टर बनाने का भी आयोजन किया गया जहां छात्रों ने प्रकृति संरक्षण पर उनके विचारों को चित्रित किया। छात्रों को प्राकृतिक संरक्षण पर स्लाइड दिखाए गए, जहां बच्चों को पृथ्वी ग्रह के संरक्षण के महत्व के बारे मे बताया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका शशीबाला ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि पृथ्वी पर पैदा हुए । हमें बढ़ते पर्यावरणीय गिरावट से हमारी धरती मां को बचाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।