Faridabad/Alive News: फरीदाबाद मॉडल स्कूल (एफएमएस), सेक्टर-31 में आयोजित दो दिवसीय अंतर-विद्यालयी अंडर-14 बास्केटबॉल चैंपियनशिप ‘एफएमएस कप 2026’ का भव्य और सफलतापूर्वक समापन हुआ। ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर के 21 प्रतिष्ठित स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया।
रोमांचक फाइनल मुकाबलों में अंडर-14 बालिका वर्ग में आइशर स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एफएमएस कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम की। मेजबान फरीदाबाद मॉडल स्कूल प्रथम उपविजेता और सेंट एल्बंस स्कूल द्वितीय उपविजेता रहा। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में बंसी विद्या निकेतन ने शानदार खेल दिखाते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। इसमें फरीदाबाद मॉडल स्कूल प्रथम उपविजेता और एमवीएन स्कूल, सेक्टर-17 द्वितीय उपविजेता बना।
समापन समारोह में खेलो इंडिया (एसएआई) के उपनिदेशक अभिनव शर्मा, कवि व लेखक दिनेश रघुवंशी और एफएमएस के प्रबंध निदेशक ए.के. मलिक सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। एफएमएस के निदेशक उमंग मलिक, अकादमिक निदेशक शशि बाला और प्रधानाचार्या निवेदिता चटर्जी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों के महत्व को रेखांकित किया।

