October 28, 2026

एफएमएस ने धूमधाम से मनाया गुरुपर्व

Faridabad/ Alive News: सैक्टर-31 स्थित एफ. एम. एस. स्कूल में गुरु नानक जयंती को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल मे विशेष सभा आयोजित की गई जहां छात्रों ने शब्द और कीर्तन व गुरूवाणी गाया । बच्चें पारंपरिक पंजाबी पोशाक में युवा सरदार और सरदारनी के रूप में शानदार लग रहे थे। बच्चों ने विशेष भांगड़ा नृत्य का आनंद भी लिया।
एफएमएस लगातार छात्रों में अच्छे मूल्यों और आर्दशों को आत्मसात करने की कोशिश करता है। एफएमएस किड्स वर्ल्ड ने गुरुद्वारा – ग्रीन फील्ड, फरीदाबाद की भी यात्रा का आयोजन किया। छात्रों को गुरु नानक की जिंदगी के बारे में बताया गया था व बच्चों को यह भी बताया गया कि वो कैसे गुरु नानक जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर अचे इंसान बन सकते है । यह एक जानकारीपूर्ण यात्रा थी जिसमे बच्चे काफी लाभवंतित हुए।