Delhi/Alive News: हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की पहली बैठक 24 अगस्त को दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में होगी। इस बैठक में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की टीम जिलाध्यक्षों से ग्राउंड स्तर का फीडबैक लेगी और संगठन निर्माण को लेकर रणनीति पर मंथन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, इस बैठक में हरियाणा के बड़े नेताओं को आमंत्रित नहीं किया गया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 22 अगस्त से चंडीगढ़ में रहेंगे, क्योंकि इसी दिन से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। हुड्डा के साथ कांग्रेस के सभी विधायक भी सत्र में मौजूद रहेंगे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मानसून सत्र से पहले कांग्रेस पार्टी विधायकों के साथ एक अलग बैठक कर सकती है। इसमें प्रदेश की कानून व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर सदन में सरकार को घेरने की रणनीति तय की जाएगी।

