Entertainment/Alive News: कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैन्स के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, कपिल ने कुछ दिनों पहले कनाडा में कैप्स कैफे खोला था, जिसपर फायरिंग हुई है।फैन्स के बीच हलचल मची हुई है।
कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैन्स के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। 2 साल की मेहनत के बाद कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी चतरथ संग मिलकर कनाडा में बिजनेस शुरू किया था।दोनों ने कैफे ओपन किया था, जिसका नाम ‘कैप्स कैफे’ रखा गया था।कपिल और गिन्नी दोनों ही काफी खुश थे, क्योंकि रेस्त्रां की कॉफी और खाना ट्राय करने के लिए काफी भीड़ उमड़ रही थी।
अब खबर आ रही है कि कैफे खुलने के कुछ दिनों बाद ही वहां फायरिंग हो गई है। कनाडा में कपिल शर्मा का कैफे जिस बिल्डिंग में है, उस बिल्डिंग पर कुछ अनजान लोगों ने हमला कर दिया है। कई राउंड फायरिंग की है. हमलावर, गाड़ी से आए थे और फायरिंग करके वहां से फरार हो गए। हालांकि, इस पूरे हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।

