May 21, 2024

चंडीगढ़ होटल में चली गोली, एक पुलिसकर्मी घायल

Chandigarh/Alive News : चंडीगढ़ के एक होटल में गोली चलने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार दो पुलिसकर्मी सेक्टर-22 के एक होटल में रुके थे। सुबह साढ़े पांच बजे होटल कर्मचारी ने गोली चलने की आवाज सुनी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल था। मौके से एक-47 बरामद हुई है।

जानकारी के अनुसार घायल पुलिसकर्मी दीपक को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। सेक्टर-17 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं बताया जा रहा है कि गोली पुलिसकर्मी के पेट के आर-पार हो गई है। चंडीगढ़ पुलिस अब यह जांच कर रही है कि गोली गलती से चली है या फिर झगड़ा होने के बाद मारी गई है।