March 10, 2026

फरीदाबाद में लाइब्रेरी में आग, किताबें और लैपटॉप जले, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, दमकल ने पाया काबू

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में शनिवार की सुबह एक लाइब्रेरी इंस्टीट्यूट में आग गई और अंदर 50 बच्चे फंस गए। घटना बल्लभगढ़ अंबेडकर चौक स्थित एक लाइब्रेरी इंस्टीट्यूट की है, जहां सुबह लगभग साढ़े 10 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।

स्टूडेंट दीपांशु और यश ने बताया कि लाइब्रेरी में पहले एसी से धुआं निकला फिर अचानक आग लग गई। लाइब्रेरी में आग बुझाने के कोई उपकरण नहीं थे। अचानक धुआं फैलने के बाद छात्रों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ और बड़ी दुर्घटना टल गई।

सूचना मिलते ही थाना सिटी प्रभारी शमशेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। ये लाइब्रेरी दूसरी मंजिल पर थी और चारों ओर शीशे की खिड़कियों से बंद थी, इस वजह से फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में कठिनाई का सामना करना पड़ा।