March 10, 2026

शॉर्ट सर्किट से कंपनी में लगी आग, करोड़ों का नुकसान

Faridabad/Alive News: आईएमटी फरीदाबाद स्थित ग्रैंड केमिकल्स वर्क्स नामक कंपनी में बीते बुधवार को देर रात शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। यह आग देर रात करीब साढ़े तीन बजे लगी जब कम्पनी में कर्मचारी कम थे और एक हिस्से में आग लगने से उन कर्मचारियों को दूसरी ओर से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

कंपनी के प्लांट मैनेजर ने बताया कि कंपनी के एक हिस्से में शॉर्ट सर्किट हुआ जिसकी वजह से कंपनी में आग लगी। फिर धीरे-धीरे पूरी कंपनी भीषण आग की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि मौके पर 5 से 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग को काबू में किया गया जिससे स्थिति निरंतर में आई। 

अभी तक किसी भी कंपनी वर्कर के घायल होने की खबर नहीं मिली है। लेकिन कंपनी को करोड़ों का नुकसान पहुंचा हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी की 5 से 6 मशीने जिन की किमत लाखों में है, आग की चपेट में आकर खराब हो गई और माल भी जल कर राख हो गया।