June 26, 2026

पहाड़गंज होटल की बिल्डिंग में लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

New Delhi/Alive News : गुरुवार की सुबह दिल्ली के पहाड़गंज होटल की एक ईमारत में आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग में फंसे 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दमकल विभाग ने बताया कि पहाड़गंज में रोमा डीलक्स होटल की दूसरी मंजिल पर सुबह एक कमरे में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर चार गाड़ियां भेजी गईं। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक दमकल विभाग की टीम ने आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।