March 7, 2026

आकाश इंस्टीट्यूट में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नही 

Faridabad/Alive News: सेक्टर-16 की मेन मार्केट स्थित आकाश इंस्टीट्यूट में आज सोमवार सुबह को भीषण आग लग गई। आग उस समय लगी जब इंस्टीट्यूट खोला जा रहा था।

सेक्टर-16 की हुडा मेन मार्केट में आकाश इंस्टीट्यूट में अचानक सुबह जब इंस्टीट्यूट के टीचर और बच्चों ने इंस्टीट्यूट का गेट खोल कर लाईट स्विच ऑन किया तभी शार्ट सर्किट की वजह से पूरा इंस्टीट्यूट आग की चपेट में आ गया।

मौके पर डायल 112 की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग भीषण होने के कारण फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में समय लगा। जिसकी वजह से इंस्टीट्यूट में रखे सामान में आग लग गई और भारी नुकसान हुआ हैं। खबर लिखे जाने तक किसी व्यक्ति और बच्चे के हताहत होने की जानकारी नही मिली हैं।