September 17, 2026

जानिये किस एक्ट्रेस को अपनी शादी में बिल्कुल नहीं बुलाना चाहती हैं दीपिका

New Delhi/Alive News : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. भारी विवाद के बाद रिलीज हुई इस फिल्म में दीपिका ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया है, अपने रोल के चलते एक्ट्रेस जमकर तारीफें बटोर रही हैं. एक चैनल के अनुसार ‘पद्मावत’ की सक्सेस एन्जॉय कर रहीं दीपिका हाल ही में अपनी बहन अनिषा पादुकोण के साथ एक्ट्रेस नेहा धूपिया के शो ‘वोग बीएफएफ’ में शामिल हुई थीं. यहां दोनों बहनों ने अपने दिल की बात जाहिर की. बातों-बातों में दीपिका ने यह भी बताया कि वह अपनी शादी में किस एक्ट्रेस को बिल्कुल नहीं बुलाना चाहती हैं.

कथित तौर पर रणवीर सिंह और उनके परिवार के साथ मालदीव से नया साल मनाकर लौटीं दीपिका के बारे में ऐसा कहा जा रहा था कि उन्होंने और रणवीर ने वेकेशन के दौरान सगाई कर ली है. वोग बीएफएफ की होस्ट ने जब दीपिका को अपना हाथ दिखाने के लिए कहा, तब उन्होंने अपनी उंगलियों में कोई भी अंगूठी नहीं पहन रखी थी. इसके बाद नेहा दीपिका की शादी से जुड़े और सवाल पूछने लगीं.

उन्होंने एक्ट्रेस से पूछा कि वह अपनी शादी में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और सब्यासाची में से किसके डिजाइनर कपड़े पहनने चाहेंगी, तो दीपिका ने सब्यासाची का नाम लिया. नेहा ने आगे पूछा कि क्या कैटरीना कैफ को शादी का इंविटेशन मिलेगा, जवाब में दीपिका ने कहा- नो चांस.

दीपिका के इस जवाब से साफ है कि उनके और कैटरीना कैफ के बीच कुछ भी ठीक नहीं है. याद दिला दें कि रणवीर सिंह से पहले दीपिका का नाम रणबीर कपूर के साथ जोड़ा जाता था. ‘बचना ए हसीनों (2008)’ के बाद दीपिका ने उनके नाम का टैटू भी अपने गर्दन में बना लिया था. लेकिन फिर फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी (2005)’ के सेट पर रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की नजदीकियां बढ़ीं और दीपिका अकेली रह गईं.

खैर इस बात को कई साल बीत चुके हैं. ब्रेकअप के बाद दीपिका ने रणबीर कपूर के साथ ‘ये जवानी है दीवानी (2013)’ और तमाशा (2015) में काम किया है. दोनों के रिलेशनशिप अब भी दोस्ताना हैं. पर शायद दीपिका और कैटरीना के रिश्ते अब भी सुधर नहीं पाए हैं.