Delhi/Alive News : वित्त मंत्रालय ने 5 लाख रुपये की लिमिट से आगे बढ़ाने की समीक्षा कीमंत्रालय अभी बैंक डिपॉजिट पर बीमा कवर को 5 लाख रुपये की लिमिट से आगे बढ़ाने की संभावना की समीक्षा कर रहा है. इसे बढ़ाने पर सहमति बनती है और अगर आपका बैंक डूबता है, जिसमें आपने पैसा डिपॉजिट किया है तो आपको 5 लाख रुपये से ज्यादा का कवर मिल सकता है. 5 लाख बीमा कवर को पांच साल पहले ही पेश किया गया था.
बिजनेस टुडे के सूत्रों के मुताबिक, संकेत मिला है कि संशोधित जमा बीमा योजना मौजूदा कैलेंडर वर्ष के अंत तक ही शुरू की जा सकती है. डिपॉजिट इंश्योरेंस, बैंक के डूबने की स्थिति में डिपॉजिटर्स को उनकी बैंक सेविंग की एक तय राशि की सुरक्षा प्रदान करता है. 5 लाख रुपये लिमिट यह तय करती है कि बैंक के दिवालिय हो जाने पर भी इतनी राशि तो कम से कम आपको मिलेगी ही मिलेगी.
अभी इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा मंत्रालय-
मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि संशोधित इंश्योरेंस लिमिट का अभी भी विश्लेषण किया जा रहा है फिर भी सरकार आधिकारिक घोषणा करने से पहले प्रस्ताव का गहन विचार करेगी. डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) डिपॉजिट इंश्योरेंस के मैनेजमेंट के लिए जिम्मेदार है. यह बैंकों से प्रीमियम इकट्ठा करता है, जो अभी 100 रुपये जमा पर 0.12% तय किया गया है.
साल 2020 में बढ़ी थी लिमिट-
5 लाख रुपये की मौजूदा बीमा सीमा 1 अप्रैल, 2020 को लागू हुई थी. यह 1 लाख रुपये की पिछली सीमा से काफी ज्यादा है, जो 27 साल से अनचेंज था. यह संशोधन पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक संकट के बाद किया गया है.
1 अगस्त से बदल जाएगा नियम-
डीबीएस इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि 1 अगस्त, 2025 से आपके सेविंग अकाउंट टाइप के आधार पर नॉन-मेंटिनेंस चार्ज बदल जाएगा.अब अकाउंट होल्डर्स को पहले की तुलना में ज्यादा एवरेज मंथली बैलेंस नहीं रखने पर चार्ज देना पड़ेगा.
1 मई 2025 से एटीएम चार्ज भी बढ़ गया-
आरबीआई ने एटीएम चार्ज में बढ़ोतरी की मंजूरी दी थी, जो 1 मई, 2025 से प्रभावी है. RBI की अधिसूचना के बाद, डीसीबी बैंक ने भी फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट खत्म होने के बाद प्रत्येक ATM कैश लेनदेन पर अधिकतम 23 रुपये का शुल्क लगा दिया है. बाकी बैंकों की तरह ही DBS बैंक ने भी फ्री ट्रांजेक्शन खत्म होने के बाद प्रत्येक गैर-DBS बैंक ATM नकद निकासी लेनदेन पर 23 रुपये का शुल्क वसूल रही है. हालांकि, अगर डीसीबी बैंक में अकाउंट है और DBS बैंक के ATM से निकासी करते हैं तो यह फ्री रहेगी. आप बिना किसी शुल्क के असीमित बार कैश निकाल सकते हैं.

