Faridabad/Alive News: आदर्श नगर की पुलिस ने लडाई झगडे के मामले में ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार पलवल गांव कराना निवासी सुदेश ने दी अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने हरि विहार, आदर्श नगर में एक प्लॉट ले रखा है जिसमें चिनाई का काम चल रहा है। जिसके लिए वह अपने परिवार के साथ गाडी में वहां आई थी और उन्होंने गाडी को पास में ही एक गली में खडा कर दिया था और जब वो वापिस गाडी के पास गये तो देखा की गाडी पंक्चर हो रखी थी। तभी वहां कुछ लोग लाठी, डंडो, सुआ और अन्य सामान के साथ वहां आये और उन पर हमला कर दिया। जिससे उन सभी को गंभीर चोटे आई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरि नगर निवासी आकाश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जिस प्लॉट में शिकायतकर्ता ने चिनाई का काम चला रखा था, उस प्लॉट को लेकर शिकायतकर्ता व आरोपियों का विवाद था, जिसको लेकर उन्होंने मारपीट की।

