Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के घर वीरवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की। जैसे ही मीडिया के माध्यम से चौधरी महेंद्र प्रताप और कांग्रेस के बड़खल विधानसभा से प्रत्याशी रहे विजय प्रताप के समर्थकों को जैसे-जैसे ईडी की रेड की सूचना मिली वैसे-वैसे समर्थक उनके निवास के बाहर उनके समर्थन में जुटना शुरू हो गए।
जैसे ही प्रशासन को रेड की सूचना मिली तो पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। इसी बीच कांग्रेस के पलवल से पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल सूचना मिलते ही उनके निवास पहुंचे और उन्होंने भाजपा सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और मीडिया से बात करने के बाद उनके निवास पर चले गए। बताया जा रहा है कि ईडी की ओर से करीब डेढ़ दर्जन अधिकारी सुबह 7 बजे से निवास पर डटे हुए है। खबर लिखे जाने तक हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और विजय प्रताप समर्थक इकट्ठा हो गए थें। ईडी के अधिकारी करीब 3 बजे तक अंदर ही जांच में लगे हुए थे।

