May 7, 2024

दरभंगा और सहरसा जंक्शन के बीच चलेगी त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ी

NewDelhi/Alive News: त्यौहार के सीजन चल रहे हैं। ऐसे में लोगों का आना जाना भी लगा रहता है। सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियों की सुविधा के दरभंगा और सहरसा जंक्शन के बीच त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ी चलाने का फैसला किया गया है

04436 नई दिल्ली-दरभंगा जं स्पेशल रेलगाड़ी (01 फेरा)
04436 नई दिल्ली-दरभंगा जं॰ अनारक्षित रेलगाड़ी 17 नवंबर 2023 को नई दिल्ली से साँय साढ़े 6 बजे प्रस्थान कर अगले दिन साँय 7 बजे दरभंगा जंक्शन पहुंचेगी | शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे दिल्ली जंक्शन , गोविंदपुरी, प्रयागराज जक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जक्शन बक्सर, आरा, दानापुर, पटलिपुत्र जक्शन, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर जक्शन तथा समस्तीपुर स्टेशनों पर मे रुकेगी|

02264/02263 नई दिल्ली-सहरसा जक्शन -नई दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी (02 फेरे)
02264 नई दिल्ली- सहरसा जं॰ आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 17नवंबर 2023 को नई दिल्ली से रात्रि 21.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन साँय साढ़े 7 बजे सहरसा जंक्शन पहुंचेगी | वापसी दिशा में 02263 सहरसा जक्शन नई दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी 18नवंबर 2023 को सहरसा जंक्शन से रात्रि 11 बजकर 45 मिनट पर प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 9 बजकर 45 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी | वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे दिल्ली जकंशन , गाज़ियाबाद, गोविंदपुरी, प्रयागराज जक्शन , पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन बक्सर, आरा, दानापुर, पटना जंक्शन , मोकामा जंक्शन , न्यू बरौनी जक्शन , बेगूसराय, तथा मानसी स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|