September 29, 2026

हेरिटेज ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दशहरे का पर्व

Faridabad/Alive News : धौज स्थित हेरिटेज ग्लोबल स्कूल में दशहरा का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नन्हें मुन्नों बच्चों ने रंग बिरंगे कपड़े पहन कर भगवान राम और रावण बनकर रामलीला का मंचन किया। इस दौरान बच्चों को बताया गया कि दशहरे के दिन भगवान राम ने रावण का वध किया।

इस पर्व को असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। नन्हें-मुन्नें बच्चों ने रामलीला पात्रों के वेश में अपनी लीला से सभी का मन जीत लिया। इस अवसर पर हेरिटेज ग्लोबल स्कूल के चार्ल्स अब्राहिम ने कहा कि विजय दशमी का त्यौहार भगवान राम द्वारा रावण के वध का दिन है। यह त्योहार भारतीय संस्कृति के वीरता का पूजक, शौर्य का उपासक है।