March 10, 2026

एक किलोग्राम गांजा सहित महिला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच AVTS ने नशा तस्करी के मामले में महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 1.008 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार महिला आरोपी राजीव कॉलोनी बल्लभगढ़ सेक्टर 58 की रहने वाली है। अपराध शाखा टीम ने आरोपी महिला को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से राजीव कॉलोनी बल्लभगढ़ से काबू किया है। महिला से 1.008 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसके खिलाफ थाना सेक्टर-58 में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।