July 2, 2024

220 ग्राम गांजा सहित महिला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच 56 की टीम ने नशे की तस्करी करने वाली महिला आरोपी को काबू किया है। महिला आरोपी के कब्जे से 220 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की गिरफ्तार कि गई महिला का नाम मीनू पत्नी सुनील है जो फरीदाबाद के जीवन नगर पार्ट 2 की रहने वाली है। आरोपी महिला को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना मुजेसर एरिया से अवैध गांजे सहित काबू किया है। आरोपी महिला से 220 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

आरोपी महिला के खिलाफ थाना में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला से पूछताछ में सामने आया कि गांजा वह नगला में बिहारी नाम के एक लड़के से लेकर आई थी जिसकी जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपी महिला के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।