May 2, 2024

कृषि कानून के विरोध में किसानों ने रोहतक से निकाली खेत-मजदूर यात्रा

Palwal/Alive News : आम आदमी पार्टी द्वारा पुरे प्रदेश के अंदर किसानों ने खेत-मजदूर यात्रा आज रोहतक से शुरू हो चुकी है। इस यात्रा का मुख्य उदेश्य है कि तीन काले कृषि कानूनों को सरकार वापस ले। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कौशल ततारपुर ने रेस्ट हाउस में प्रैसवार्ता के दौरान दी।

आप के जिलाध्यक्ष कौशल ततारपुर ने कहा कि पिछले 9 महीने से धरने पर बैठे अपने देश-प्रदेश के अन्नदाता की आवाज उठाने के लिए उनकी यात्रा निकल पड़ी है। इस यात्रा का आगाज आज सुबह राजयसभा सांसद व आम आदमी पार्टी हरियाणा के सह प्रभारी डॉक्टर शुशील कुमार गुप्ता ने रोहतक में किसानो के मसीहा चौधरी छोटूराम जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया है। यह यात्रा हरियाणा प्रदेश की सभी 90 विधान सभाओ में होती हुई जंहा-जंहा किसानो के धरना स्थल हैं। वहां-वहां जाकर किसान भाइयों का हौंसला अफजाई करते हुए 13 सिंतबर को दोपहर बाद पुन्हाना के रास्ते जिला पलवल की होडल विधानसभा में प्रवेश करेगी।

होडल विधान सभा के अंदर होडल विधान सभा के अध्यक्ष अधिवक्ता सूंदर लाल, विधान सभा उपाध्यक्ष व होडल नगरपरिषद चेयरमैन पद के भावी उम्मीदवार संजय मित्तल, जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता धर्मेंद्र चौहान और विधान सभा संगठन मंत्री प्रेमचंद दीघोंट की अगुवाई में सेंकडो कार्यकतर्ता यात्रा का स्वागत करेंगे। होडल विधान सभा के विभिन्न गांवो में से होती हुई यह यात्रा बाजार से पैदल चल कर बंचारी, सराय खाटेला, मुंडकटी, मीतरोल-औरंगाबाद, बामनीखेडा गांव होते हुए अटोहां चौक पर धरने पर बैठे किसान आंदोलन स्थल पर पहुंचेगी। उसी दिन सांय काल में यात्रा विधान सभा क्षेत्र पलवल में प्रवेश करेगी। जंहा पर पार्टी के कार्यकर्ता पलवल के आगरा चौक पर यात्रा में आने वाले सभी नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत करेंगे। ततपश्चात यह यात्रा आगरा चौक से पैदल प्रारम्भ होकर मीनार गेट से कमेटी चौक होते हुए गांधी आश्रम में महत्मा गांधी की प्रतिमा पर जाकर यात्रा का समापन किया जाएगा।