July 21, 2026

फरीदाबाद में 24 जुलाई को रोजगार मेला, 40 से अधिक निजी कंपनियां करेंगी भर्ती

फरीदाबाद के सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट में आयोजित होने वाले रोजगार मेले की जानकारी

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 24 जुलाई 2026 को सुबह 9:30 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का आयोजन मंडल रोजगार कार्यालय, सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट और आरबी परफेक्ट मार्ट फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।

मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में 40 से 50 निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनमें टेक स्मार्ट, विक्टोरा इंडस्ट्रीज, टेस्टप्लान इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मिडास कंसल्टेंट्स, टैलब्रोस ग्रुप, अल्टियस इंफ्रा, जीवा हेल्थकेयर, जेबीएम ऑटो, मोतीलाल ओसवाल सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी।

इस रोजगार मेले में 12वीं पास, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक, बीसीए और एमसीए सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों को निजी कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने रोजगार की तलाश कर रहे सभी युवाओं से अपील की है कि वे अपने रिज्यूमे (बायोडाटा) की 4 से 5 प्रतियां और सभी आवश्यक शैक्षणिक व अन्य दस्तावेज साथ लेकर समय पर रोजगार मेले में पहुंचें, ताकि उपलब्ध नौकरी के अवसरों का लाभ उठा सकें।