July 15, 2026

फरीदाबाद: रोड सेफ्टी टीम ने 800 छात्रों को किया जागरूक, सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी

फरीदाबाद के स्कूल में सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान विद्यार्थियों को जागरूक करती रोड सेफ्टी सेल की टीम।

Faridabad/Alive News: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से फरीदाबाद पुलिस की रोड सेफ्टी सेल ने जिले के तीन प्रमुख स्कूलों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्त (यातायात) जयबीर सिंह के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में करीब 800 विद्यार्थियों, स्कूल ट्रांसपोर्ट स्टाफ और वाहन चालकों ने भाग लिया।

रोड सेफ्टी सेल, सेक्टर-12 की टीम ने के.एल. मेहता सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सेक्टर-16), स्कॉलर्स प्राइड स्कूल (सेक्टर-16) और डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में अलग-अलग जागरूकता सत्र आयोजित किए। कार्यक्रम में कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों से सवाल भी पूछे।

इसके अलावा स्कूल बसों और अन्य शैक्षणिक वाहनों के सुरक्षित संचालन, बच्चों की सुरक्षा तथा स्कूल परिवहन से जुड़े आवश्यक नियमों की भी विस्तार से जानकारी दी गई।