March 10, 2026

फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक सप्ताह में 34 साइबर अपराधी गिरफ्तार, लाखों रुपये किये बरामद

Faridabad/Alive News:  साइबर थानों की पुलिस ने इस सप्ताह में 7 मुकदमों के 34 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 34,25,000 रुपये बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार 19 से 25 जुलाई तक साइबर थानों की पुलिस ने 7 मुकदमों को सुलझाते हुए 34 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिसमें साइबर थाना सेंट्रल के 2 एनआईटी के 2 व बल्लभगढ़ के 3 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 34,25,000 रुपये बरामद किये हैं तथा 263 शिकायतों का निस्तारण कर 2,37,439 रुपये रिफंड कराये हैं, साथ ही 4,04,083 रुपए खातों में फ्रिज कराये  हैं।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सुरेश कुमार, चरण सिंह, भानु प्रताप, धर्मवीर, सारिक, गुलसार, शावेज, हरपाल सिंह, शहाबुद्दीन अंसारी, मनमीत सिंह, प्रताप सिंह, हर्षित शर्मा, साजिद खान, पंकज, हरजीत सिंह, सुभाष कुमावत, रमेश कुमार, अखलाक अहमद, गरणिया भारत भाई, गरणिया मोहित रावत भाई, आकाश परेवा, महावीर सेन, इकबाल कथायत, समीर, मनीष, अनिमेश, प्रवीण कुमार, संजय, वीरेंद्र कुमार, अरुण, अनिल नारा दिनेश व सोहिल को गिरफ्तार किया ।

पुलिस ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा है कि डिजिटल अरेस्ट का किसी भी कानून में कोई प्रावधान नहीं है। जागरूक और सतर्क रहना ही साइबर धोखाधड़ी के विरुद्ध सबसे बड़ा हथियार है। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें ।